सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, दो घंटे जाम रहा एनएच

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, दो घंटे जाम रहा एनएच

बालूमाथ़ खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठन के आह्वान पर शनिवार को बंद का का प्रखंड में भी असर दिखा. रांची-चतरा मुख्य मार्ग को मुरपा मोड़ के समीप काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने जाम कर दिया. दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ जाम करीब दो बजे तक रहा. इस दौरान लोग सोमा मुंडा के हत्यारे को फांसी दो, आदिवासियों की हत्या करना बंद करो, जमीन दलाल होश में आओ, जमीन के नाम पर हत्या करना बंद करो समेत अन्य नारे लगा रहे थे. बालूमाथ पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की हत्या बढ़ गयी है. विरोध में हम लोगों ने यह आंदोलन छेड़ा है. शेरेगड़ा मुखिया सुरेंद्र उरांव ने कहा कि शीघ्र ही हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जायेगा. इधर, जाम की सूचना पाकर बालूमाथ एसआइ देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार सिंह व अमित कुमार जाम स्थल पर पहुंचे. जामकर्ता से वार्ता की. उनकी मांगों को वरीय अधिकारी तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया. मौके पर दिगंबर भगत, प्रकाश भोक्ता, शंकर उरांव, नरेश उरांव, मुनिया देवी, शकुंती देवी समेत काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >