लातेहार. सदर थाना परिसर में शनिवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने की. मौके पर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही गयी. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि किसी भी गांव में सौहार्द बिगाड़ने का कोई प्रयास करे, तो पुलिस को सूचना दें. अंचल अधिकारी देवाशीष टोप्पो ने कहा कि प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रहेगी. सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मौके पर नगर प्रशासक राजीव रंजन, उपप्रमुख राजकुमार प्रसाद, असीम बाग, समाजसेवी सरयू सिंह, सुदामा प्रसाद, पिंटू रजक, हरिओम प्रसाद, लाल आशीषनाथ शाहदेव, मो रिजवान, जुलेश्वर लोहरा, रामदयाल उरांव, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, रवींद्र प्रसाद व मनोज प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
