लातेहार. सदर प्रखंड मे संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के नेतृत्व में झारखंड, बिहार और बंगाल के स्कूलों से चयनित 24 बच्चों ने कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण 4 रजत और 8 कांस्य पदक प्राप्त कर के तृतीय स्थान प्राप्त किया है. 17 से 19 अगस्त तक कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के टीम मैनेजर कमलेश कुमार मिश्र थे. कोच के रूप में नवोदय विद्यालय कैमूर के खेल शिक्षक शिव शंकर यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय नवादा के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह एवं नवोदय विद्यालय लातेहार के खेल शिक्षक रवि रंजन कुमार थे.
कप्तान सूर्यकृत ने संभाली टीम की कमान
टीम के कप्तान नवोदय विद्यालय लातेहार के ग्यारहवीं का छात्र कुमार सूर्यकृत था. प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान के मार्गदर्शन में पटना संभाग की राष्ट्रीय कुश्ती टीम 12 अगस्त 2026 को लातेहार से रवाना हुई थी. स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी हिमांशु कुमार और अफीफ सारिम रहे. जबकि रजत पदक सुजीत कुमार रवि, सुमन कुमार भोक्ता, अंकित कुमार यादव और मिथलेश कुमार ने प्राप्त किया. सभी सफल प्रतिभागियो को शिक्षको ने बधाई दी है.
