चंदवा से भी पैंगोलिन शल्क बरामद, दो तस्कर भेजे गये जेल

चंदवा से भी पैंगोलिन शल्क बरामद, दो तस्कर भेजे गये जेल

चंदवा़ वन प्रमंडल पदाधिकारी, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार महतो के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाकर पैंगोलिन शल्क के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उक्त कार्रवाई के दौरान वन प्राणी संरक्षण अपराध नियंत्रण बोर्ड के सदस्य व स्थानीय वनरक्षी मौजूद थे. पैंगोलिन शल्क के साथ दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार तस्करों में मो रहमतुल्लाह पिता रियासत मियां (तिलैयाटांड़, चंदवा) व मो जमशेद पिता मो अब्बास (डेमटोली, चंदवा) शामिल है. वन कर्मियों ने इनके पास से पॉलीथिन में रखे पैंगोलिन (बज्र किट) का एक किग्रा नौ सौ ग्राम शल्क, दो मोबाइल व एक साइकिल बरामद किया है. इस संबंध में चंदवा वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा कांड संख्या 33/2026 वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व बेतला वन क्षेत्र से भी दो तस्कर को चार किग्रा पैंगोलिन शल्क के साथ गिरफ्तार किया गया था. इनमें एक अंतराज्यीय तस्कर शामिल था. दो दिनों के भीतर पैंगोलिन शल्क के साथ गिरफ्तारी की यह दूसरी घटना है. इस गिरफ्तारी से यह साफ है कि कई दुर्लभ वन जीव व उनकी शल्क की तस्करी भी इन दिनों धड़ल्ले से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >