पांच पड़हा बनहरदी की बैठक, 17 को होगा पड़हा सम्मेलन

पांच पड़हा बनहरदी की बैठक, 17 को होगा पड़हा सम्मेलन

चंदवा. प्रखंड की बनहरदी पंचायत स्थित हाई स्कूल के समीप गुरुवार को पांच पड़हा बनहरदी की संयुक्त बैठक ग्राम प्रधान महेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें पारंपरिक पड़हा व्यवस्था को सशक्त बनाने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा बनहरदी कोल परियोजना पर चर्चा की गयी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बनहरदी कोल परियोजना में ग्रामसभा की सहमति के बिना ही कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके विरोध और अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 जून को पांच पड़हा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल पड़हा सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी. मौके पर राजेश उरांव, धनलाल उरांव, विनोद भुइयां, धनी, संजय व सुलेंद्र उरांव सहित पांच पड़हा क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे. सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला पंखा

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा गुरुवार को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच पंखा का वितरण किया गया. इस पहल से केंद्रों में आने वाले बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी. सुपरवाइजर ममता मासूम ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में कुल 219 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. इनमें से 104 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को पंखा उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ लाभुकों को भी बेहतर वातावरण मिल सके. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >