देवी पिंडी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भंडारा का आयोजन

तेली मुहल्ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया.

लातेहार. तेली मुहल्ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नौ कन्या पूजन कर किया. इससे पूर्व पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजन व हवन संपन्न हुआ. मुख्य यजमान के रूप में रवि कुमार सप्तनीक उपस्थित रहे. पूर्व मंत्री ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शुभकामनाएं दीं. ला…कस्तूरबा विद्यालय मे नामांकन को लेकर हुई बैठक बरवाडीह. बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने की. कुल 200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 छात्राओं का चयन किया गया. अनुसूचित जाति वर्ग से 145 आवेदनों में से 47, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 37 में से 15 और ओबीसी वर्ग से 18 में से 10 छात्राओं का चयन हुआ. अल्पसंख्यक कोटे की तीन सीटें खाली रह गयीं. चयनित छात्राओं की सूची जिला समिति को भेजी जायेगी और जिला स्तर से अनुमोदन के बाद सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >