तेतरियाखांड़ में किसी भी सूरत में हाइवा का परिचालन बर्दाश्त नहीं : विधायक

तेतरियाखांड़ में किसी भी सूरत में हाइवा का परिचालन बर्दाश्त नहीं : विधायक

बालूमाथ़ प्रखंड में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियांखांड़ कोल परियोजना में किसी भी सूरत पर हाइवा का परिचालन बर्दाश्त नहीं होगा. अगर ऐसा हुआ तो हाइवा रोकने के लिये विस्थापितों के साथ मैं खुद सड़क पर उतरूंगा. उक्त बातें लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कोलियरी से विस्थापित-प्रभावित लोगों द्वारा आयोजित तेतरियाखांड़ परिसर में धरना कार्यक्रम में कही. विधायक ने कहा कि कंपनी द्वारा लंबित नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर विधानसभा में आवाज भी उठाऊंगा. कहा कि तेतरियांखांड़ कोलियरी में कुछ वर्ष पूर्व लेबर लोडिंग से करीब आठ हजार लोगों को रोजगार मिलता था, यह अब समाप्त हो गया. अब पीएनएलएम कंपनी व सीसीएल की सांठ-गांठ से यहां हाइवा चलाने की तैयारी है. इससे यहां चल रहे करीब सात सौ ट्रक मालिकों का रोजगार छिन जायेगा. उनके घर वाले सड़क पर आ जायेंगे, पर प्रकाश राम के जीते जी ऐसा नही होगा. धरना कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, बसिया मुखिया विमला देवी, ट्रक एसोसिएशन के कृष्णा साव, भाजपा नेता गंगेश्वर यादव, विस्थापित नेता रौशन यादव ने भी संबोधित किया. कहा कि तेतरियाखांड़ कोलियरी में खराब पत्थर मिलाकर सीसीएल द्वारा करीब आठ लाख टन कोयले का स्टॉक खड़ा कर दिया गया है. कोयले की गुणवत्ता खराब कर पीएनएमएल कंपनी व सीसीएल मिलकर यहां हाइवा चलाने का प्रयास कर रही है. ज्ञात हो कि कोलियरी परिसर में विस्थापित-प्रभावित नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 24 दिन से आंदोलनरत हैं. मौके पर मो जुबैर, काली यादव, राजेंद्र कुमार, विजय यादव, दीपू गुप्ता, मो नासिर, रवि यादव, राजेश राम, राजेंद्र साव, दिलीप यादव, प्रकाश राम, गोविंद साव, बसंत कुमार, मो शमीम, उपेंद्र कुमार, दिलमणि यादव, विनोद साव समेत अन्य ट्रक मालिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >