84 दिन बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन सामान्य

84 दिन बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन सामान्य

चंदवा़ रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर शनिवार से यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया है. करीब 84 दिन बाद इस रेल पथ पर रेल सेवा बहाल होने से चंदवा, लातेहार, लोहरदगा, रांची समेत पूरे प्रमंडल व चतरा संसदीय क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिली है. इस रेल सेवा के शुरू होने से लोगों को रांची समेत अन्य शहरों तक आवागमन में राहत मिलेगी. इस रेल खंड में रेल सेवा शुरू होने से पहले रांची की डीआरएम करुणा निधि सिंह ने इस रेलपथ का जायजा लिया. विशेष सैलून से वे टोरी रेलवे जंक्शन पहुंचे व निरीक्षण किया. स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार व यातायात निरीक्षक संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. ज्ञात हो कि चार जनवरी को नगजुआ स्टेशन के समीप ब्रिज संख्या-115 में तकनीकी खराबी आ गयी थी. इसके बाद से इस रेलखंड पर रेल परिचालन पुरी तरह बाधित हो गया था. इसके कारण विशेषकर विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा देने के लिए नगजुआ तक बस सेवा भी उपलब्ध करायी गयी थी. रेल सेवा सामान्य होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है. हर्षोल्लास से मनाया गया रामनवमी का त्योहार

गारू. प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार शनिवार को शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. मुख्यालय के प्राचीन देवी मंडप, बजरंगबली मंदिर और बारेसांढ़ देवी मंडप समेत दर्जनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. गारू, सरयू, कोटाम और बारेसांढ़ जैसे गांवों में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गयीं. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा और शशि कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा. संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की तैनाती से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जुलूस निकाला़ विभिन्न स्थानों पर सेवा भाव से पेयजल, शरबत एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था कर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >