झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा शमां

झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा शमां

चंदवा़ शुक्रवार देर शाम जोरदार बारिश के बीच भी रामभक्तों ने रामनवमी का जुलूस निकाला. जोरदार बारिश में भी उनका जोश कम होता नहीं दिखा. युवा भारत की पहल पर स्थानीय बस स्टैंड परिसर में आयोजित होनेवाले अखाड़ा कार्यक्रम को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया. इसके बाद महाबीर मंदिर अलौदिया की पहल पर उत्तराखंड से आये कलाकारों ने यहां शमां बांधा. शिव भेष, राधा-कृष्ण व भूत-पिशाच जैसे आकर्षक झांकी की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया. दर्शकों ने इसकी जमकर सराहना की. कार्यक्रम में रंजीत गुप्ता, मुखिया संगीता लकड़ा, राजकुमार साहू, सुरेंद्र वैद्य, प्रमोद साहू, अजय साहू, आनंद विश्वकर्मा, मिथिलेश साह, गोपाल जायसवाल, श्रवण गुप्ता, शिवकेश्वर यादव बतौर अतिथि मौजूद रहे. आकर्षक झांकी के लिए महाबीर मंडल कमेटी हरैया को पुरस्कृत किया गया. युवा भारत के आदर्श रवि राज ने बताया कि बारिश के कारण अखाड़ा प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है. नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. कार्यक्रम में विनीत मिश्रा, अक्षय, रूपेश, आशीष कुमार, विनय कुमार रिक्की, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, अनिकेत भास्कर, सौरभ बिट्टू, अरुण प्रिंस, रवि पांडुरंगा, राजन कुमार वर्मा, राहुल जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे. धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस

मनिका. प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया गया. पूजा को लेकर प्रशासन ने सभी अखाड़ों के पास मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की थी. प्रखंड के मनिका, सिंजो, कोपे, भटको, जेरुआ, कुई, बरवाईया, बंदुआ, पल्हेया, मतलोंग, हेसातु कुमांडी, रांकीकला, लाली, औराटाड़, बिशुनबांध समेत कई गांव में रामनवमी जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया. प्रखंड के देवी मंडप सिंजो शिव मंदिर, बाड़ी, एजामाड व शक्तिपुर से महावीरी झंडा हाई स्कूल मैदान पहुंचा. इसके बाद पचखेड़ी चौक तक जुलूस गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पहुंचा. जुलूस में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, दरोगी प्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, विश्वनाथ पासवान, सर्किल इंस्पेक्टर दुलार चौड़े, थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार, दिनेश राय, कामाख्या प्रसाद, ग्राम प्रधान रजत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, विकास कुमार, गायत्री देवी, उषा देवी, विश्वनाथ राय समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >