नीलांबर-पीतांबर का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत : जिप सदस्य

नीलांबर-पीतांबर का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत : जिप सदस्य

बरवाडीह़ संयुक्त ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में शनिवार को पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य संकल्प यात्रा से हुआ, जो मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए समारोह स्थल पहुंची. यहां जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह की अगुवाई में वीर शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. सच्ची श्रद्धांजलि है अपनी संस्कृति की रक्षा : जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीलांबर-पीतांबर का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अपनी जल-जंगल-जमीन और समृद्ध संस्कृति की रक्षा करना ही इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. विशिष्ट अतिथि श्यामली शर्मा ने शहीदों की विचारधारा को अपनाने और उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने का आह्वान किया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां : इस मौके पर विभिन्न गांवों से आये झूमर दलों ने अपनी पारंपरिक कला और गीतों के माध्यम से शहीदों को याद किया. नीलांबर-पीतांबर अमर रहे के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. कार्यक्रम में संयुक्त ग्रामसभा मंच के अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह, ग्राम प्रधान मधेश्वरी सिंह, शिवनारायण सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में शहीदों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >