नीलांबर-पीतांबर की शहादत को भुलाया नही जा सकता है: विधायक

नीलांबर-पीतांबर की शहादत को भुलाया नही जा सकता है: विधायक

लातेहार ़ सदर प्रखंड के जोगनाटांड में शनिवार को अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 167वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शहीद वेदी पर पूजा-अर्चना और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. देश के लिए प्रेरणा है शहीदों का बलिदान : समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी में नीलांबर-पीतांबर की शहादत अविस्मरणीय है. दोनों भाइयों ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जो आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है. विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले इन वीर सपूतों को जल-जंगल-जमीन से गहरा लगाव था, जिसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया. उनके जीवन से नई पीढ़ी को सीखने की जरूरत है. संघर्षों को याद रखने का संकल्प : अध्यक्षता करते हुए देवनाथ सिंह खरवार ने कहा कि शहीदों के संघर्षों को हमेशा याद रखना हमारा कर्तव्य है. कार्यक्रम को जिप सदस्य विनोद उरांव, बरवाडीह प्रमुख सुशीला देवी और पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, भाजपा नेता राजधानी प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत आफताब आलम, विजय यादव, मनोज पासवान और सुनील प्रसाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >