अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया

अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया

लातेहार. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला समाहरणालय के झारनेट सभाकक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और सेवा के प्रतीक थे. उनके विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि हम सबको गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ लातेहार अजय कुमार रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बस स्टैंड परिसर में हुआ रावण दहन महुआडांड़. विजयदशमी पर गुरुवार को हिन्दू महासभा के तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड परिसर में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पंडित सर्वेश पाठक के मंत्रोंच्चारण के बीच हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बीडीओ सह सीओ संतोष कुमार बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूजा की. इसके बाद हिन्दू महासभा के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने राकेट दाग कर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया. इा मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व मे पुलिस कर्मी मुस्तैद रहें. मौके पर शंभू प्रसाद, बजरंग दल के विभाग संयोजक सूरज साहू, प्रशांत सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >