कानून के खिलाफ कार्य करने का अधिकार किसी को नहीं : महासंघ

विधायक द्वारा की गयी मारपीट की घटना की निंदा

बारियातू. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को गोनिया पंचायत अंतर्गत गड़गोमा गांव में हुई. अध्यक्षता अजीत प्रजापति ने की. इसमं कई मुद्दों पर चर्चा हुई. हाल ही में पांकी विधायक शशिभूषण मेहता द्वारा समाज के एक व्यक्ति के साथ की गयी मारपीट की घटना की निंदा की गयी. मौके पर अजीत प्रजापति ने कहा कि कानून के खिलाफ कार्य करने का अधिकार किसी को नहीं है. पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे. बैठक में आगामी विस चुनाव को लेकर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर महासंघ के सोनू प्रजापति, कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति, कार्यालय मंत्री डॉ रणधीर प्रजापति, फुलसू पंचायत अध्यक्ष बिनेश्वर प्रजापति, सचिव संदीप प्रजापति, दिनेश प्रजापति, आदित्य प्रजापति, मनीष प्रजापति, देवनारायण प्रजापति, शंभू प्रजापति, रूपेश प्रजापति, बिनोद प्रजापति, सारो देवी व राधिका देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >