लातेहार में NGT की रोक के बावजूद बालू का अवैध भंडारण, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

मनिका के सेमरी गांव में एनजीटी की रोक के बावजूद सड़क निर्माण की आड़ में भारी मात्रा में बालू का भंडारण किया गया है. ग्रामीणों ने जांच की मांग की है.

मनिका से बबन पासवान की रिपोर्ट

मनिका(लातेहार). एनजीटी की रोक के बाद प्रखंड के सेमरी गांव में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत रघु प्रजापति के घर से जोगन लोहरा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य करा रहे संवेदक द्वारा दर्जनों ट्रैक्टर बालू का भंडारण किया गया है. सेमरी गांव में सड़क निर्माण कार्य के लिए एक स्थान पर दर्जनों ट्रैक्टर बालू रखे जाने की बात कही जा रही है.

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल एनजीटी की अवधि के दौरान नदियों से बालू के उठाव और उसके अवैध भंडारण पर रोक रहती है. इसके बावजूद सड़क निर्माण की आड़ में इतनी बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण किया जाना कई सवाल खड़े करता है.

जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है. साथ ही यह भी मांग किया है कि बालू कहां से लाया गया, किसकी अनुमति से भंडारण किया गया और एनजीटी की रोक के दौरान नियमों का पालन हुआ या नहीं इसकी जांच कर दोषियो पर कार्रवाई की जाए.

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर निष्पक्ष जांच जरूरी ग्रामीणों का कहना है कि एनजीटी की रोक का उद्देश्य नदी और पर्यावरण को अवैध बालू उठाव से होने वाले नुकसान से बचाना है. ऐसे में यदि निर्माण कार्य के नाम पर नियमों की अनदेखी कर बालू का भंडारण किया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: लातेहार में महावीर मंदिर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित हुई गणपति की प्रतिमा, विशाल भंडारे का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >