नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के इचाक गांव में देव कुमार सिंह की 22 वर्षीया पत्नी शमीरा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना 13 जून की दोपहर करीब एक बजे की है. इस मामले में मृतका की मां तरुणा देवी (लेस्लीगंज निवासी) ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 100/26 के तहत बीएनएस की धारा 80 (2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. प्राथमिकी के अनुसार, शमीरा की शादी बीते 15 मई को देव कुमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति दहेज को लेकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ना करने लगा था. तरुणा देवी ने बताया कि 13 जून को उनके दामाद ने उनकी बड़ी बेटी नेहा को फोन कर सूचना दी कि शमीरा ने फांसी लगा ली है. अस्पताल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस : सूचना मिलते ही जब मायके वाले आनन-फानन में लातेहार पहुंचे, तो उन्हें पता चला की शमीरा का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है़ उसके गले पर फंदे के निशान थे. मां का आरोप है कि शादी के समय अपाचे बाइक, घर का जरूरी सामान और 1.5 लाख रुपये नकद दिये जाने के बावजूद उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने आशंका जतायी है कि दामाद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >