गारू में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गारू में प्रकृति पर्व सरहुल की धूम, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गारू़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास से मनाया गया. प्रखंड सरना समिति के तत्वावधान में देवी मंडप धाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो मुख्य बाजार होते हुए खेल मैदान पहुंची. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेंजर उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर किया. प्रकृति के संरक्षण का दिया संदेश : मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि प्रकृति के सानिध्य में रहने वाले लोग सौभाग्यशाली हैं. उन्होंने लॉकडाउन का उदाहरण देते हुए प्रकृति की महत्ता पर प्रकाश डाला. रेंजर श्री दुबे ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ””””वन है तो जल है, और जल है तो जीवन है””””. समिति के अध्यक्ष मंगल उरांव ने सरहुल को सुख-समृद्धि का प्रतीक बताते हुए प्रकृति रक्षा को सर्वोपरि कर्तव्य बताया. नृत्य मंडलियों का हुआ सम्मान : इससे पूर्व बैगा, देवार और पाहनों ने सरना स्थल पर सखुआ (साल) के फूलों की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. विभिन्न गांवों से आयीं दर्जन भर नृत्य मंडलियों ने मांदर की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया. समिति ने आगंतुक अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया सुनेश्वर सिंह, हरिकिशोर दुबे, जिप सदस्य जीरा देवी, बंधु उरांव, बैगा सुर्यदेव सिंह, रामनाथ सिंह, अनिल पाठक, शिवशंकर सिंह, रामदेव उरांव, रामलाल प्रसाद, बाल्मीकि उरांव, ओमप्रकाश कुमार, मनोज यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >