बालूमाथ: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय पिंडारकोम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के दौरान उत्तरी धाधू (पूर्वी भाग) कोयला खनन परियोजना (एनएमएल) की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिला.
स्कूलों में बांटी गयी खेल सामग्री
विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने और विद्यालयों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों स्कूलों में विभिन्न खेल सामग्री भी वितरित की गयी. आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.
मौके पर परियोजना के उप महाप्रबंधक प्रतीक कुमार सिन्हा, कार्यकारी आइसीडी, सीएसआर ज्योतिस्मिता गोगोई, रोशनी खोब्रागडे, दीनानाथ यादव, अजित उरांव, अशोक राम और संतोष उरांव समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सो रहा था पूरा परिवार, अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का घर; लातेहार में बारिश बनी आफत, 5 मकान ध्वस्त
