सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोकसभा, अधिकारियों-कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

लातेहार समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

लातेहार. नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित की गयी. उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद समेत समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपायुक्त संदीप कुमार ने सुदिव्य कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मौके पर समाहरणालय के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >