चंदवा़ बालूमाथ के जोगियाडीह स्थित खेल मैदान में 21 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन उत्सव आयोजित किया जा रहा है. इसकी तैयारी जारी है. तैयारी कार्य देखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, विभाग संगठन मंत्री पलामू के विजय यादव, जिला मंत्री लातेहार संजय तिवारी बालूमाथ पहुंच चुके हैं. इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर चंदवा स्थित बुध बाजार दुर्गा मंडल परिसर में सनातनीयों की बैठक 16 फरवरी को रखी गयी है. बैठक दोपहर बाद तीन बजे से होगी. बैठक में विहिप व बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. सभी सनातनी बंधु से बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सफलता व योजना बनाने में विचार व सहयोग देने की अपील की गयी है. पतंजलि योग समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष रामहरि प्रसाद को पितृ शोक
लातेहार. जिला मुख्यालय के माको मोड़ निवासी एवं पतंजलि योग समिति लातेहार के पूर्व जिला अध्यक्ष रामहरि प्रसाद के पिता बृजमोहन साव (92) का निधन रविवार को हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैृतक गांव आन (चंदवा) में होगा. रामहरि प्रसाद ने बताया कि उनके पिता उम्र जनित बीमारी से ग्रसित थे और रांची केे एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. इनके निधन पर पतजंलि योग समिति, लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल रणविजय नाथ शाहदेव, श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, त्रिभुवन पांडेय, विनोद साहू, सुभाष प्रसाद, भोला प्रसाद, अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, सुनील कुमार, नवीन गुप्ता, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, महिला पतंजलि की जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, आशीष टैगोर, राजू रंजन सिंह, उपेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, राजू प्रसाद, संतोष प्रसाद, पंकज प्रसाद, संजय प्रसाद, रामदेव प्रसाद, उज्जवल साहू, आकाश जायसवाल समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.