लातेहार जिला जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर बने मौलाना जियाउल्लाह

लातेहार जिला जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर बने मौलाना जियाउल्लाह

बालूमाथ़ जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदस्यों की बैठक रविवार की शाम बालूमाथ स्थित जामा मस्जिद परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता मौलाना जियाउल्लाह ने की. संचालन मौलाना वाजिद चतुर्वेदी कर रहे थे. बैठक की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान-पाक से कारी मोहम्मद अली ने की. मौलाना अबू शहमा ने नात पेश की. मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी ने जमीयत-ए-उलेमा के इतिहास व कार्य की जानकारी विस्तार से दी. कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद का भारत की आजादी में अहम योगदान रहा है. आज भी भारतीय मुसलमानों की तालीमी, तरक्की, सामाजिक सुधार व जनसेवा के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद कार्य करती है. रांची से आये मौलाना अब्दुल कयूम कासमी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की विस्तार में जानकारी दी. जमीयत-ए-उलेमा लातेहार सत्र 2025-2027 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. इसके बाद सर्वसम्मति से मौलाना जियाउल्लाह को सदर व मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी जनरल सेक्रेटरी चुने गये. इनके अलावा शमशुल होदा को ट्रेजरर चुना गया. मौलाना अबू शहमा व मौलाना डॉ मुर्शीद उपसदर, मौलाना आसिफ इकबाल व मौलाना आजम सेक्रेटरी चुने गये. झारखंड के ट्रेजरर अलहाज शाह उमैर ने सभी नवनियुक्त पदधारियों को मुबारकबाद दी. कार्य करने का तरीका बताया. मौके पर मौलाना रिजवान दानिश, हाफिज आरिफ, मौलाना आबिद, मौलाना तौकीर आफंदी, मौलाना वसीम अकरम, मौलाना माज, मौलाना शाहिद मजाहिरी, मुफ्ती शहबाज नदीम, अब्दूल कयूम समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >