लातेहार. जिला स्वर्णकार संघ की बैठक जिला अध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक साप्ताहिक बंदी को लेकर एक मत से फैसला लिया. बैठक में कहा गया कि स्वर्णकार समाज के लोग जो स्वर्ण व्यवसाय जुड़े है, वे हर शुक्रवार को अपनी दुकान बंद रखेंगे. यह साप्ताहिक बंदी आगामी पांच जून से लागू होगी. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड़ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने राज्य के स्वर्णकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए कई मांगे उठायी हैं. उन्होंने राज्य में स्वर्ण कारोबारियों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं (लूट और डकैती) को देखते हुए पुलिस और प्रशासन से व्यवसायियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. बैठक में उन्होंने संघ के माध्यम से स्वर्णकार समाज को संगठित करने और राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में नव निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. बैठक में मुख्य सरंक्षक मोती सोनी, पूर्व अध्यक्ष नारायण सोनी, महामंत्री आशीष सोनी, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर सोनी, अक्षय सोनी, संजय सोनी, गोपाल सोनी, आलोक सोनी, रंजन सोनी, उमाशंकर सोनी, प्रेम सोनी, बलराम सोनी, सुमित सोनी, कन्हाई सोनी, समीर सोनी, ददन सोनी, नरेश सोनी, राजेश सोनी, शिवलाल सोनी, सुनील सोनी व अंकित सोनी समेत कई स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे.
स्वर्णकार संघ की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
स्वर्णकार संघ की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
