मतदाता दिवस को लेकर बीएलओ को दी कई जानकारी

मतदाता दिवस को लेकर बीएलओ को दी कई जानकारी, बूथ पर होंगे कार्यक्रम

चंदवा़ सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ मतदाता दिवस मनाये जाने संबंधी जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस वर्ष गुरूवार 22 जनवरी को ही सभी बूथ में मतदाता दिवस मनाया जाना है. सभी बीएलओ इस दिन अपने-अपने बूथ पर मौजूद रहेंगी. मतदाताओं को मतदाता दिवस की जानकारी देकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. सभी मतदाताओं को यह बताना जरूरी है कि लोकतंत्र में पूरी आशा व आस्था रख वे अपने देश की लोकतांत्रिक पंरपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे. स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस दौरान सभी बीएलओ के बीच पर्ची भी वितरित की गयी. मैपिंग कार्य, मतदाता प्रतिज्ञा व एसआईआर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई. मौके पर किशन कुमार, मनीष कमार, सुचिंता देवी, विद्या रानी, सुकृता देवी, मंजरी देवी, सुषमा वैद्य, उषा देवी, शांति देवी समेत अन्य बीएलओ मौजूद थे. विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

बरवाडीह. प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा छह में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभिभावक 22 जनवरी से आवेदन पत्र निःशुल्क विद्यालय के कार्यालय एवं प्रखंड संसाधन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 24 जनवरी से 20 फरवरी तक विद्यालय के कार्यालय तथा प्रखंड संसाधन केंद्र में जमा किया जा सकता हैं. विद्यालय की वार्डेन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अपनी बालिकाओं का नामांकन कराएं. उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है. जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >