केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें : भाजपा

पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में शुक्रवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई.

चंदवा़ पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार परिसर में शुक्रवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह चंदवा मंडल प्रभारी राकेश दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है. सभी पदधारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष आज से ही केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें. जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलाये. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों की जानकारी भी जनता को दें. उन्होंने कहा कि चार दिन के भीतर शक्ति केंद्र में सभी बूथों के कार्यकर्ता के साथ बैठक व बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ कमेटी की समीक्षा करें. इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशीष सिंह,महामंत्री दीपक निषाद, महेंद्र प्रसाद साहू, ध्रुव पांडेय, देवमोहन सिंह, कुलामन साहू, शंकर साहू, संजीव आजाद, मंजू सिंह, संजय साहू, शिवकेश्वर यादव, मनीष गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय रिक्की वर्मा, सूर्यनारायण साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >