मंडल कारा में विधिक सहायता सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडल कारा में विधिक सहायता सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

लातेहार ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में गुरुवार को मंडल कारा परिसर में एक दिवसीय विधिक सहायता सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने किया. शिविर में सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने बंदियों के ब्लड प्रेशर, शुगर व मौसमी बीमारियों की जांच की. साथ ही उन्हें परिसर में साफ-सफाई रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के टिप्स दिये. प्रधान जिला जज शेष नाथ सिंह ने कहा कि जेल में रहने के बावजूद बंदियों के मानवीय और कानूनी अधिकार समाप्त नहीं होते हैं. प्राधिकार का प्रयास है कि कोई भी बंदी बीमार न रहे और जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित न हो. निःशुल्क कानूनी सहायता दी : प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी वकील की उपलब्धता और समय पर जमानत व अपील दायर करने की प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी अड़चन के समय बंदी जेल में तैनात पीएलवी या हेल्प डेस्क के माध्यम से बेझिझक संपर्क कर सकते हैं. मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, चिकित्सक और कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >