लातेहार का पहला विस्फोटक गोदाम बारियातू के जबरा में शुरू

लातेहार का पहला विस्फोटक गोदाम बारियातू के जबरा में शुरू

बारियातू ़ प्रखंड के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा गांव स्थित थाना के समीप श्री योग्य माइनिंग मिनरल्स एंड कॉर्पोरेशन के एक्सप्लोसिव गोदाम (विस्फोटक भंडारण) की शुरूआत सोमवार को की गयी. विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्यारी कुंवर, अंतर्यामी कुंवर, सुषमा देवी, ममता देवी, संचालक दीपक सोनी, शत्रुधन प्रसाद, सुशील अग्रवाल व कन्हाई प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर गोदाम का शुभारंभ किया. इस संबंध में संचालक शत्रुधन प्रसाद व दीपक सोनी ने बताया कि यह एक्सप्लोसिव गोदाम पूरे लातेहार जिले का पहला विस्फोटक भंडारण गोदाम है. इसके शुरू होने से अब जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों की खदानों व विकास कार्यों में उपयोग होने वाले विस्फोटकों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा. उन्होंने बताया कि माइंस होल्डर की मांग के अनुसार पूरी सुरक्षा व नियमों का पालन करते हुए यहां आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. बताया कि विस्फोटकों के सुरक्षित भंडारण के लिए यहां दो गोदाम बनाये गये हैं. क्षेत्र में कार्य संचालन के लिए सुरक्षित वाहनों की भी व्यवस्था की गयी है. मौके पर उमेश सिंह, राजू प्रसाद सोनी, रवि अग्रवाल, उमाकांत प्रसाद, अरविंद कुमार, आशीष गुप्ता, पिंकी कुमारी, इंदू देवी, अरुण कुमार गुप्ता, धीरज प्रसाद, युगेश कुमार, विशाल कुमार, अनोज कुमार, सुजीत साहू, विशेष कुमार, विनय सिंह, सिलवंत सिंह, अंगुलेश कुमार सिंह, गोविंद कुमार, किशोर कुमार, अरविंद प्रसाद, बिनोद साव (बीगन), संतोष राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >