चंदवा. थाना क्षेत्र के शिवाटोली गांव के समीप शनिवार देर रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. घायल चालक चिरो गांव का बताया जा रहा है.
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
