डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित, एंजल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
बालूमाथ, लातेहार : प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. शिक्षाविद् और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. विद्यार्थियों ने गुरुजनों को सम्मानित किया.
एंजल पब्लिक स्कूल, किड्स ए जूनियर स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, बीएस मेमोरियल स्कूल, गुरुकुल माई छोटा स्कूल, राजकीय कृत उच्च विद्यालय समेत कई स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में कार्यक्रम हुए. एंजल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये.
शिक्षकों के योगदान की सराहना
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की गयी.
मौके पर विद्यालय की निदेशिका हरित्मा भारती, उप-प्रबंधक विनोद मालाकार, शिक्षक रवींद्र कुमार, अनुराग कुमार, रितेश कुमार, मनोज कुमार, जयप्रकाश सिंह, विक्की मेहता, इशांत गुप्ता, निखिल कुमार, डेनिश, आर्या, निकिता कुमारी, शोभा कुमारी, बरखा कुमारी, नेहा कुमारी, अनु कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.
