गणेश पूजा के दूसरे दिन ठाकुरबाडी में विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

लातेहार में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. महावीर मंदिर ठाकुरबाडी परिसर में तीन दिवसीय पूजा के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. शहर भक्ति गीतों से भक्तिमय हो गया.

लातेहार. जिला मुख्यालय के बीचोंबीच स्थित महावीर मंदिर ठाकुरबाडी परिसर में गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी पर तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा के दौरान भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. पुजारी संतोष मिश्र ने पूजा संपन्न करायी. मुख्य यजमान अनिल कुमार सप्तनीक हैं.

दूसरे दिन हुआ विशाल भंडारा

मंगलवार को आयोजन के दूसरे दिन ठाकुरबाडी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की. भंडारे के दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की भीड लगी रही.

भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ शहर

ध्वनि विस्तारक यंत्र से भगवान श्रीगणेश के भक्ति गीत बजाये जाने से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा. समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को हवन और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन होगा.

मौके पर जवाहर अग्रवाल, बजरंगी प्रसाद, निर्मल महलका, ब्रजेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, विजय प्रसाद, सुनील प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, संतोष प्रसाद, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राहुल अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >