लातेहार में स्वास्थ्यकर्मियों ने उठाया वेतन का मुद्दा, कहा- सरकारी दर के अनुसार मिले मजदूरी

लातेहार में स्वास्थ्यकर्मियों ने वेतन कटौती के खिलाफ आवाज उठाई है. उनका दावा है कि उन्हें सरकारी दर से काफी कम भुगतान किया जा रहा है. इस मुद्दे पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है.

लातेहार. सदर अस्पताल, ब्लड बैंक और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत बाला जी आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों ने संशोधित न्यूनतम मजदूरी और अन्य वैधानिक सुविधाएं देने की मांग की है. मंगलवार को काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा.

सरकारी दर के अनुसार भुगतान की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि वे निर्धारित कार्य और दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन कर रहे हैं. उनके अनुसार झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अधिसूचना के तहत एक अप्रैल 2026 से संशोधित न्यूनतम मजदूरी और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता लागू है.

कर्मचारियों ने बताया कि निर्धारित दर के अनुसार अकुशल कर्मचारियों के लिए 13,385 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 14,043 रुपये, कुशल के लिए 18,504 रुपये और अतिकुशल के लिए 21,336 रुपये मासिक मजदूरी निर्धारित है.

12,460 रुपये भुगतान किये जाने का दावा

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें फिलहाल 12,460 रुपये का भुगतान किया जा रहा है. वहीं, कर्मचारियों के अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय से 25 हजार रुपये का भुगतान किये जाने की बात कही जाती है. कर्मचारियों ने संशोधित सरकारी दर के अनुसार वेतन-मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की.

ज्ञापन सौंपने वालों में जीएनएम महिमा लकड़ा, आर्सेन लकड़ा, एएनएम लीलावती कुमारी, ज्योति कुमारी, सीमा देवी, रीना देवी, राजमणि देवी, मंजू कुमारी, बिरंग भेंगरा, तारामुनी कुमारी, शीला संगेन एक्का, चांदनी कुमारी, मिथिलेश कुमार और अजीता टोप्पो समेत कई कर्मचारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >