लातेहार में इंसानियत शर्मसार: वृद्ध को 'डायन' बताकर पिलाया मैला, पुलिस ने ये कह कर झाड़ा पल्ला

Latehar Crime News: लातेहार के नेतरहाट स्थित दौना गांव में एक बुजुर्ग को 'डायन' बताकर मैला पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि थाना प्रभारी ने घटना से इनकार किया है.

Latehar Crime News, लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह): लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दौना गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को डायन बताकर जबरन मैला पिलाने का आरोप लगाया गया है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है. पीड़ित के बेटे के अनुसार, गांव में छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित करीब 15 लोगों ने बैठक बुलाई थी. इस दौरान उनके पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उन्हें एक शख्स की पत्नी की मौत का जिम्मेदार बता दिया गया. उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए जबरन मैला पिला दिया.

मां के साथ भी किया गया दुर्व्यवहार का प्रयास

पीड़ित के पुत्र ने यह भी बताया कि वह खुद इस बैठक में मौजूद था. आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उसने इसका विरोध किया. बैठक में मौजूद जलसहिया हीना देवी ने भी इस कृत्य का विरोध किया, जिस पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया गया.

Also Read: Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इनकार

घटना के बाद बुधवार को पीड़ित परिवार ने नेतरहाट थाना पहुंचकर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया. हीना देवी के पति बिरेंद्र सिंह ने भी बताया कि उनकी पत्नी को विरोध करने पर पीटा गया. वहीं, पीड़ित ने सीधे तौर पर छतना मुंडा पर मैला पिलाने का आरोप लगाया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि गांव में बैगा चयन को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया है. उन्होंने मैला पिलाने की घटना से इनकार किया है.

Also Read: बैद्यनाथ महोत्सव में पूजा चटर्जी ने परफॉर्मेंस से लगायी आग, इंडियन आइडल फेम की आवाज पर झूमा देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >