Latehar Vidhan Sabha Result 2024: बीजेपी के प्रकाश राम आगे वहीं, झामुमो के बैद्यनाथ राम रहे पीछे

Latehar Chunav results 2024: झारखंड की लातेहार विधानसभा सीट पर इस बार कौन जीता? भाजपा के प्रकाश राम ने मारी बाजी या झामुमो के बैद्यनाथ राम ने फिर लहराया परचम? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट.

Latehar Assembly Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में लातेहार विधानसभा सीट पर मुकाबला कड़ा है. इस सीट पर भाजपा और झामुमो में सीधी टक्कर है. लातेहार से राज्य के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम मैदान में हैं, तो भाजपा ने इनसे मुकाबला करने के लिए प्रकाश राम को उतारा. आज 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना है. देखना यह है कि आज इन दोनों में किसके सिर जीत का सेहरा सजता है.

प्रकाश राम और बैद्यनाथ राम के बीच हुआ मुकाबला

अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित लातेहार विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रकाश राम को झारखंड के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के खिलाफ मैदान में उतारा था. बैद्यनाथ राम झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार थे. इन दोनों उम्मीदवारों के बी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने संतोष कुमार पासवान को टिकट दिया था.

लातेहार विधानसभा सीट पर 11 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

इस विधानसभा सीट पर 4 निर्दलीय समेत 11 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे. बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, भारत आदिवासी पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने उम्मीदवार लातेहार (एससी) विधानसभा सीट पर उतारे थे.

लातेहार में 69.86 प्रतिशत हुआ था मतदान

लातेहार विधानसभा सीट पर 69.86 प्रतिशत मतदान हुआ था. यहां कुल 3,08,236 मतदाता पंजीकृत थे. इसमें 1,55,110 पुरुष और 1,53,126 महिला शामिल थीं. इनमें से 2,15,345 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में 1,02,797 पुरुष और 1,12,548 महिला शामिल थीं. इस विधानसभा क्षेत्र में कोई थर्ड जेंडर वोटर नहीं था. यहां 13 नवंबर को मतदान हुआ था.

लातेहार से इन लोगों ने लड़ा चुनाव

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
प्रकाश कुमार रविबहुजन समाज पार्टी
प्रकाश रामभारतीय जनता पार्टी
बैद्यनाथ रामझारखंड मुक्ति मोर्चा
ब्रह्मदेव रामआंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
लालसू रामभारत आदिवासी पार्टी
शिवनाथ रजकनेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
संतोष कुमार पासवानझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
बिरेंद्र कुमारनिर्दलीय
रवि कुमार पासवाननिर्दलीय
राकेश पासवाननिर्दलीय
श्रवण पासवाननिर्दलीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >