बालूमाथ. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की पहल पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निबंधित श्रमिकों के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया.
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की अपील
मौके पर सन्नी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है. निबंधित श्रमिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और कौशल प्रशिक्षण में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनें.
कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार, प्रदीप गंझू, जितेंद्र कुमार, देवंती देवी समेत अन्य कर्मी और कार्डधारी लाभुक मौजूद थे.
