लादू बाबू ने हर वर्ग व धर्म के लोगों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष

लादू बाबू ने हर वर्ग व धर्म के लोगों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष

चंदवा़ जनसंघर्ष की आवाज बुलंद करने वाले और सामाजिक सरोकार के प्रतीक रहे स्व प्रह्लाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की 11वीं पुण्यतिथि सोमवार को बुधबाजार परिसर में मनायी गयी. इस मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद साहू ने की, जबकि संचालन अनिल कुमार व आदर्श रविराज ने किया. लादू बाबू की पत्नी सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, भाई रामनाथ गुप्ता और पुत्र विकास कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मौके पर रामयश पाठक, निर्मल शर्मा, महेंद्र साहू और डॉ हैदरी सहित अन्य वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व लादू बाबू ने जीवनभर समाज के हर वर्ग के हक और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष किया. कोयला माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने के कारण ही 15 जून 2015 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी. कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया गया. इस दौरान पीकू साहू ने जरूरतमंदों के बीच छाता, धोती और साड़ी का वितरण किया. मौके पर मुखिया संगीता लकड़ा, राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद, हरिनंदन दुबे, अजय चौधरी, अशोक सिंह जडेजा, रामकृष्ण मिश्रा और अरुण शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >