काम के दौरान मजदूर की मुगलसराय में मौत

थाना क्षेत्र के धांगरटोला के मजदूर कुलदीप राम (40) की उत्तरप्रदेश के मुगलसराय में काम के दौरान मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

गारू (लातेहार). थाना क्षेत्र के धांगरटोला के मजदूर कुलदीप राम (40) की उत्तरप्रदेश के मुगलसराय में काम के दौरान मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. शुक्रवार को मृतक का पार्थिव गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चे व बुजुर्ग पिता को छोड़ गया. मृतक एक सप्ताह पूर्व आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी करने मुगलसराय गया था. दो वर्ष पूर्व मजदूरी के दौरान उसे एक बाई हाथ गंवानी पड़ी थी. कुलदीप की मौत के बाद परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. गुरुवार को परिजनों को कुलदीप की मौत की सूचना मिली. इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को मुगलसराय से गारू मंगाया गया. शुक्रवार को मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >