आंध्र प्रदेश में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आंध्र प्रदेश में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बारियातू़ थाना क्षेत्र के फुलसू पंचायत अंतर्गत मुक्की टोला निवासी भरत गंझू (47 वर्ष) पिता स्व. लेदा गंझू की मौत आंध्र प्रदेश के प्लाचूरू, तिरुपति में कार्य के दौरान हो गयी. शनिवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि पांच अगस्त को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव निवासी सह ठेकेदार जतन साव भरत गंझू को काम के लिए आंध्र प्रदेश की जीडीसीएल कंपनी में लेकर गया था. मृतक वहां निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्यरत था. परिजनों के अनुसार, साथ गये लोगों ने बताया कि बुधवार को काम के दौरान उसे उल्टी-दस्त हुई, इसके बाद वह अचेत हो गया. साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. कंपनी के सुपरवाइजर शाहिद अंसारी और उपेंद्र साव ने एंबुलेंस की मदद से शव को गांव तक पहुंचाया. शनिवार को भरत गंझू का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्ति धाम में किया गया. कंपनी के सुपरवाइजर और ठेकेदार ने मृतक के पुत्र संतोष गंझू व बहू को तत्काल राहत के रूप में 30 हजार रुपये नकद दिये और कहा कि कंपनी के जीएम से बात कर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं. घटना के बाद से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर है. मौके पर पूर्व मुखिया अर्जुन गंझू, संजय दास, कुलदीप गंझू, सुरेंद्र गंझू, राजेश राम, राजेंद्र प्रजापति, महाबीर गंझू, उपेंद्र गंझू, लालदेव गंझू, मुनेश भोग्ता, प्रदीप समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >