पानी टंकी निर्माण के दौरान से गिरने से मजदूर की मौत

रविवार दोपहर टंकी निर्माण कार्य के दौरान 80 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था.

बरवाडीह. थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के समीप पहड़तल्ली में रेलवे द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है. रविवार दोपहर टंकी निर्माण कार्य के दौरान 80 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मजदूर की मौत गयी. मृतक की पहचान धनबाद जिले के बलियापुर सिगियाटांड़ निवासी 21 वर्षीय सलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऊंचाई पर काम करने के लिए मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करना है, लेकिन संवेदक की लापरवाही से मजदूर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाये ही कार्य कर रहे हैं. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. परिजनों ने इस संबंध में थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. हादसे के बाद कार्य स्थल से संवेदक और मुंशी फरार हो गये है. इसे लेकर कार्य कर रहे अन्य मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >