शांति नगर खलारी की टीम ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल

कामता पंचायत के भंडारगढ़ा गांव में चल रहे पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की शाम शांति नगर खलारी व चतरो चंदवा के बीच खेला गया.

चंदवा. कामता पंचायत के भंडारगढ़ा गांव में चल रहे पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की शाम शांति नगर खलारी व चतरो चंदवा के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में खलारी की टीम 1-0 से विजयी रही. भारी बारिश के बाद भी खेल का रोमांच कम नहीं हुआ. इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह भाजपा नेत्री सरोज देवी, झामुमो के दीपू कुमार सिन्हा, कामता पंसस अयूब खान, रविशंकर गंझू, सूरज गंझू व राजू कुमार साव ने किया. भोग्ता ब्रदर्स भंडारगढ़ा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 48 टीमों ने हिस्सा लिया. आयोजन को सफल बनाने में संतोष भोग्ता, संदीप भोग्ता, अमन भोग्ता, रविशंकर भोग्ता, सूरज भोग्ता, सहजीवन भोग्ता, जितेंद्र भोग्ता, धर्मू भोग्ता, किशोर भोग्ता, रंजीत भोग्ता, विकास भोग्ता, रोहित भोग्ता, संजीत भोग्ता आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >