बरवाडीह: छिपादोहर में झूलन मेला का आगाज, कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर ने किया उद्घाटन; बोले- मेले में सहयोग करेंगे

छिपादोहर गांधी मैदान में गणेश पूजा के अवसर पर झूलन मेला का रंगारंग आगाज हुआ. कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया. समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था का आश्वासन दिया है.

बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर गांधी मैदान में गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित झूलन मेला का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया. इस दौरान गणेश पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया.

उद्घाटन के बाद विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मेला के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दें. उन्होंने मेला आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने बताया कि मेला में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है. समिति के सदस्य लगातार मेला परिसर की निगरानी करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो.

समाजसेवी मुकेश चंद्रवंशी ने कहा कि छिपादोहर में झूलन मेला का आयोजन होना खुशी की बात है. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में मेला परिसर पहुंचकर इसका आनंद लेने की अपील की.

मेला के उद्घाटन के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, राजू प्रसाद, सरवन सिंह, कृष्ण प्रसाद, नरेश सिंह, संजू श्रीवास्तव, मुखिया वेरोनिका कुजूर, अंकित कुमार, संगम प्रसाद, सूरज कुमार, सुधांशु ठाकुर समेत गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >