बरवाडीह. झारखंड राज्य रसोइया संघ प्रखंड इकाई की ॉबैठक रविवार को प्रखंड के पुराना ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड इकाई के मुख्य संरक्षक कृष्ण सिंह ने की. इसके पूर्व रसोई संघ का एक जुलूस निकालर नगर भ्रमण किया गया. बैठक में मुख्य रूप से समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर रणनीति तय की गयी. सरकार से 10 हजार रुपए मानदेय निर्धारित करने व साल में दो सेट पोशाक देने की मांग किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए 12 फरवरी को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे. जिससे सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके. सामूहिक हड़ताल के दिन सभी रसोइया अपने-अपने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद रखकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. संघ ने सभी रसोइयों से एकजुट होकर हड़ताल में भाग लेने की अपील की. मौके पर माले नेता कमलेश सिंह, रमेश प्रसाद, कमलेश सिंह, रमेश प्रसाद, लुरुक सिंह, रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष रेशमी देवी, देवंती देवी, फूल बसिया कुंवर, प्रमिला देवी, शकुंतला देवी समेत कई रसोइया शामिल थी.