लातेहार में झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

लातेहार में झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

लातेहार ़ झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन का चुनाव लातेहार अधिवक्ता संघ भवन में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ. जिले में 131 मतदाता हैं. इसमें से 103 अधिवक्ता मतदाताओ ने अपने वोट का प्रयोग किया. पुलिस सुरक्षा में संपन्न हुए चुनाव काे लेकर गुरुवार को अधिवक्ता संघ भवन में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा. अपने चहेते उम्मीदवार को अधिवक्ताओं ने अपना महत्वपूर्ण वोट दिया. पीठासीन पदाधिकारी सह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के 25 पदों के लिए चुनाव हुआ. इसमें 23 सदस्य चुने जायेंगे. जबकि दो सदस्य मनोनित किये जायेंगे. इसके बाद इन्हीं सदस्यों में से झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन होगा. झारखंड स्टेट बार एसाेसिएशन के चुनाव को लेकर लातेहार में सबसे पहले मतदान करने वाले सीनियर सिटीजन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजमणि प्रसाद को सम्मानित किया गया. चुनाव को लेकर स्टेट बार एसोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में अतुल कुमार तिवारी मौजूद थे. स्टेट बार एसोसिएशन का चुनाव जिला अधिवक्ता संघ की देखरेख में संपन्न कराया गया. मौके पर अनिल ठाकुर, वासुदेव पांडेय, पंकज कुमार सिन्हा, विक्रांत कुमार सिंह, हरिओम पांडेय, कौशल पांडेय, उज्जवल पांडेय, प्रशांत उपाध्याय समेत काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >