दो पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास

दो पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास

बरवाडीह़ प्रखंड के खुरा पंचायत में जिप सदस्य संतोषी शेखर के विकास मद से दो पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. उक्त शिलान्यास गुलजार बाग और भगत सिंह चौक के समीप संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत गुलजार बाग से हुई. यहां जिप सदस्य, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया. इसके बाद भगत सिंह चौक के पास दूसरी योजना का भी शिलान्यास किया गया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि पंचायत को मिलने वाली सीमित राशि के बावजूद आवश्यक योजनाओं का चयन कर उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है. बड़ी योजनाओं के लिए विधायक और उपायुक्त के माध्यम से स्वीकृति दिलाकर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि टीम भावना के साथ मिलकर विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके. मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र नाम, जिला महासचिव गोपाल राजवंशी, प्रेम कुमार अधूरा, रविंद्र पासवान, अख्तर खान, बबिता देवी, अजीत कुमार गुप्ता, अंतु प्रसाद, रिंकू खान, सुजीत गुप्ता व हरीश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >