गारू ़ पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत प्रखंड के सघन वन जंगल में दो दिनों से भीषण आग की चपेट में है. इससे लाखों रुपये की वन संपदा को लगी आग से भारी नुकसान हो रहा है. पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत मेदनीनगर दक्षिणी वन प्रमंडल अंतर्गत प्रखंड के कोहबरवा, भंवरबंधा, मगरा, झुमरी, जमझरिया समेत अन्य जंगलों में बेशकीमती लकड़ी, बांस और वन औषधि जल कर नष्ट हो रहा है. बावजूद इसके वन कर्मी मुख्यालय से गायब हैं. जंगल में आग की सूचना मिलने के बावजूद इसपर काबू पाने की कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है. इससे आग जंगल में तेजी से फैल रहा है. बारेसाढ़ के ही बीसी छह, नौ उसके आसपास के जंगल भी आग के चपेट में हैं. वन विभाग द्वारा इको विकास समिति एवं वन सुरक्षा समिति का गठन किया गया है. इसके अलावा ट्रैकर गार्ड, टीपीएफ भी कार्यरत हैं. इसके बावजूद जंगल में लगी आग पर काबू नहीं किया जा पा रहा है. वन क्षेत्र के उक्त जंगलों में समय रहते आग पर काबू नहीं की गयी तो वन एवं वन्य जीवों की भारी क्षति होगी. इस संबंध में उप निदेशक कुमार आशीष ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है. वन कर्मियों को आग बुझने का निर्देश दिया गया है.
दो दिनों से जंगल में लगी है आग, वन संपदा को भारी नुकसान
दो दिनों से जंगल में लगी है आग, वन संपदा को भारी नुकसान
