राधा स्वामी संगठन संस्था पर ठगी का आरोप, युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

राधा स्वामी संगठन संस्था पर ठगी का आरोप, युवक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के मुरपा मोड़ में संचालित राधा स्वामी संगठन संस्था पर ठगी के आरोप का मामला सामने आया है. इस घटना में एक महिला ने संगठन के नाम पर पैसे लेकर किस्त जमा नहीं करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार बबीता देवी (धनगड्डा, थाना टंडवा, चतरा) ने मोटरसाइकिल खरीदने के लिए संगठन के कर्मी प्रवेश कुमार (लाटू-कसमार, बारियातू) के माध्यम से 83,000 रुपये जमा किये थे. महिला ने बताया कि संगठन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि शेष राशि की किस्त संगठन द्वारा जमा की जायेगी. महिला के अनुसार करीब 10 महीनों तक संगठन की ओर से 3,520 रुपये की किस्त जमा की गयी, लेकिन पिछले दो महीनों से किस्त नहीं दी जा रही थी. इसको लेकर जब बबीता देवी ने पैसे लेने वाले युवक प्रवेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो वह मौके से भागने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया. इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. बताया जा रहा है कि महिला ने उक्त मोटरसाइकिल अपने दामाद को दहेज में दी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में राधा स्वामी संगठन के शाखा मैनेजर रामनिवास चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >