तीन भाइयों के घरों से लाखों के जेवरात व नकद की चोरी

तीन भाइयों के घरों से लाखों के जेवरात व नकद की चोरी

बरवाडीह़ थाना क्षेत्र के चमरडीहा मुहल्ले में रविवार रात चोरों ने थाना से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित स्व. नीरू अग्रवाल के घर से लाखों रुपये नकद और जेवरात की चोरी कर ली़ चोर घर के पीछे के दरवाजे से दाखिल हुए और अलग-अलग हिस्सों में रह रहे भाइयों के कमरों को खंगाल डाला. चोरों ने विनय अग्रवाल के कमरे की अलमारी और बक्से तोड़कर पांच लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व नकद चुरा ली. इसके बाद दूसरे हिस्से में रह रहे अवधेश अग्रवाल, उनकी माता और छोटे भाई परवीन अग्रवाल रिंकू के कमरों का ताला तोड़कर कीमती सामान व नकद ले उड़े. इसी बीच एक कमरे में मन्नू अग्रवाल को जगा हुआ पाकर चोरों ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और फरार हो गये. सुबह नींद खुलने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ वीरेंद्र राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >