चंदवा व बारियातू में श्रद्धा-उल्लास से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंजे जयकारे

चंदवा और बारियातू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मध्यरात्रि में हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन के साथ मटका फोड़ कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने लिया हिस्सा

चंदवा/बारियातू, लातेहार : चंदवा और बारियातू प्रखंड में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की तैयारी में जुटे रहे. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. श्रद्धालुओं ने सोहर गाये और जयकारे लगाये. आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी गयी और कई जगह केक भी काटे गये. श्रद्धालुओं ने बाल श्रीकृष्ण को झूला झुलाकर लाड-प्यार किया.

मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन

बुध बाजार शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी हरैया, पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा. बारियातू के श्रीराम-जानकी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर समेत विभिन्न गांवों में भी जन्माष्टमी मनायी गयी.

श्रीराम-जानकी मंदिर में हुआ मटका फोड़ कार्यक्रम

बारियातू के श्रीराम-जानकी मंदिर में पंडित जनार्दन पांडेय और पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा ने पूजा-अर्चना करायी. मंदिर परिसर में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >