भाजपा की पहल पर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार

भाजपा की पहल पर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार

चंदवा़ मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभी विधायक प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता बीडीओ से मिलकर विकास कार्यों की जानकारी ली. मंडल अध्यक्ष ने बीडीओ से कहा कि विधायक प्रकाश राम के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचे हैं. बताया कि हर सप्ताह के सोमवार व शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में भाजपा की पहल पर जनता की समस्याओं को लेकर जनता दरबार लगाया जायेगा, ताकि आम लोग अपनी समस्याओं को सूचिबद्ध करा सकें. कहा कि समस्याओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन संबंधित पदाधिकारी से करवाया जायेगा. दूर-दराज के ग्रामीणों को परेशानी ना हो, इसे लेकर जनता दरबार का आयोजन होना है. मौके पर उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुरेश यादव, विजय दूबे, आदर्श रविराज, मो इरशाद उर्फ मुन्ना, अमृत गंझू,मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह, दीपक निषाद, शिवकेश्वर यादव, अवधेश यादव, जमुना चौधरी, रविंद्र साव, संतन साव, शंकर मुंडा, मुरारीलाल साहू, राजेश यादव, सुरेश यादव, विजय यादव, धीरज कुमार, हीरामनी देवी, राजेंद्र यादव, बसंत मिस्त्री, बालेश्वर गंझू, शिवनाथ यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया

चंदवा़ मंगलवार शाम एनएच-75 स्थित सिकनी गांव के समीप पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया गया. सिकनी ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी के नेतृत्व में लोगों ने श्री मुंडा को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. बताते चलें कि श्री मुंडा पलामू में आयोजित कार्यक्रम से वापस रांची लौट रहे थे. उनके साथ लोहरदगा के ओम साहू भी मौजूद थे. जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने श्री मुंडा को पार्टी स्तर पर स्थानिय परेशानियों की जानकारी दी. इस दौरान श्री मुंडा ने संगठन सृजन को लेकर स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श किया. जलपान के बाद वह रांची के लिए रवाना हो गये. मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >