बारियातू: दुर्गा बाड़ी में पूजा को लेकर बैठक, ईश्वरी प्रसाद 10वीं बार बने अध्यक्ष

बारीयातू दुर्गा बाड़ी में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें ईश्वरी प्रसाद को लगातार 10वीं बार अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बारियातू (लातेहार) : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की बैठक हुई. अध्यक्षता राकेश प्रसाद ने की. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान आकर्षक पूजा पंडाल, बेहतर साज-सज्जा और लाइटिंग की व्यवस्था करने पर सहमति बनी. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. ईश्वरी प्रसाद को लगातार 10वीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया.

पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्णय

समिति में रिगन कुमार, पवन प्रसाद, राकेश प्रसाद, अभय प्रसाद, मदन प्रसाद, विजय प्रसाद और राकेश प्रसाद को संरक्षक बनाया गया. अमित कुमार (बिटू) और निक्सन प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. मनीष कुमार (मंटू) को सचिव तथा राजेश कुमार, सागर कुमार और अमन कुमार सिन्हा (आर्यन) को उपसचिव बनाया गया. अमन कुमार (बिटू) और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष तथा राहुल कुमार सोनू और सुमित पासवान को उप कोषाध्यक्ष चुना गया. निगरानी कमेटी में सौरभ कुमार, मदन सोनी, कौशल सिन्हा, मनीष पासवान, गोपाल प्रसाद, सतेंद्र प्रसाद, धनंजय प्रसाद और अमन कुमार को शामिल किया गया. बैठक में पूजा को लेकर तैयारियों और आयोजन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >