सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं के समाधान का निर्देश

सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं के समाधान का निर्देश

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. प्रखंड के डुरुआ गांव निवासी रंगीना कुमारी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुक को योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से अवैध रूप से धूमकुड़िया भवन निर्माण, आवास का किस्त भुगतान संबंधित, राशन कार्ड, आधार कार्ड में नाम सुधार व भूमि विवाद से जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. अंबाकोठी में शिविर आज

लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के अंबाकोठी मुहल्ले में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया है. यह जानकारी नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने दी. उन्हाेंने बताया कि उक्त शिविर में वार्ड नंबर आठ, नौ और 10 के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. उन्होंने तीनों वार्ड के लोगों से शिविर में भाग लेने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >