एक सप्ताह के अंदर सभी गांव को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश

एक सप्ताह के अंदर सभी गांव को ओडीएफ घोषित करने का निर्देश

लातेहार ़ जिला समाहरणायल के सभागार में शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला सह जिला जल स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक की. पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो ने इसमें बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी एसएसजी-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है. जिसमें ग्राम स्तर पर सर्वे किया जायेगा. इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत ग्राम स्तर पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता के लिए किये गये कार्यों का अवलोकन किया जायेगा. एसएसजी-2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य 23 जून से अगस्त 2025 तक किया जायेगा. उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि एसएसजी-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के सबंध मे जानकारी ली. उपायुक्त ने कनीय अभियंता एवं वाश कोऑडिनेटर को जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण किये गये योजनाओं के संबंध में प्रखंडवार जानकारी लेते हुए एक सप्ताह के अंदर जिला के सभी ग्रामों को ओडीएफ गांव घोषित करने का निर्देश दिया है. एक सप्ताह में कार्य में प्रगति नहीं होने पर वाश कोऑडिनेटर एवं कनीय अभियंता पर नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत स्वच्छता प्रमंडल के सभी सहायक व कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वास समन्वयक समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >