कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश, दो पंचायत सचिव का वेतन कटा

कार्य में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश, दो पंचायत सचिव का वेतन कटा

चंदवा़ शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान कई विभाग के अधिकारी, कर्मी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर विभागवार समीक्षा की गयी. इस दौरान बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना व आंबेडकर आवास योजना की स्थिति पर जानकारी ली. इसके अलावे 15वें वित्त आयोग मद की योजना, मनरेगा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, निर्वाचन संबंधी कार्य, मंईयां सम्मान योजना समेत हर घर नल जल योजना की प्रगति का भी आकलन किया गया. बीडीओ ने विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है. कर्मियों को योजनाओं को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने की बात कही. बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने पर बरवाटोली व बारी पंचायत के पंचायत सचिव का वेतन काटने का भी निर्देश दिया. बैठक में मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, अनिता भगत, आवास योजना के ऑपरेटर प्रिंस कुमार, पंचायत सचिव समेत विभिन्न विभाग के कर्मी उपस्थित थे. जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी समस्याएं, समाधान करने का दिया निर्देश

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने संबंधित, मनरेगा बिचौलियों द्वारा धमकी देने और फर्जी तरीके से रुपये की निकासी करने के विरुद्ध कार्रवाई संबंधित, भवन निर्माण विभाग, लंबित भुगतान संबंधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >